e-Notice
e-Letter
सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ
(पंजीकृत अन्र्तगत अधिनियम 33/1907-08) एवं बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सम्बद्धीकरण सं० 17/1984
16, September 2026 | 05:48 PM
Subject : सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट पर डिजिटल क्यू० आर० आधारित पहचान पत्र (आई०डी० कार्ड), वाहन पास एवं क्यू०आर० आधारित वकालतनामा और मेमों जैसी सुविधाएं प्रारम्भ की जा रही है।
सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट पर डिजिटल क्यू० आर० आधारित पहचान पत्र (आई०डी० कार्ड), वाहन पास एवं क्यू०आर० आधारित वकालतनामा और मेमों जैसी सुविधाएं प्रारम्भ की जा रही है।
अतः सभी सम्मानित अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि वे शीघ्र अपनी प्रोफाइल आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट करें। साथ ही न्यायालय परिसर में कार्यरत इंटर्न, मुंशी(क्लर्क) एवं अन्य कर्मचारियों के लिए भी आधिकारिक आई० डी० कार्ड बनवाना अनिवार्य है। यह व्यवस्था न्यायालय परिसर एवं बार एसोसिएशन की सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा भविष्य में डिजिटल एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से लागू की गयी है।
नोट:- यदि वेबसाइट पर प्रोफाइल अपडेट करने या आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो कृपया सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ के हेल्प लाइन नम्बर पर सम्पर्क करें।
बार ऑफिस का मो0: 9452789732