e-Notice
NOTICE
सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ
(पंजीकृत अन्र्तगत अधिनियम 33/1907-08) एवं बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सम्बद्धीकरण सं० 17/1984
19, August 2025 | 07:07 PM
Subject : अधिवक्ता कुँवर मृदुल राकेश जी का आकस्मिक निधन हो जाने पर गहरा दुःख प्रकट किया गया।
शोक प्रस्ताव
आज दिनाँक-19.08.2025 को सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ में एक शोक सभा श्री अखिलेश जायसवाल एडवोकेट अध्यक्ष सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ की अध्यक्षता एवं बृजेन्द्र कुमार तिवारी एडवोकेट संयुक्त मंत्री (प्रशासन) सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ के संचालन में सम्पन्न हुई जिसमें दिनॉक-19.08.2025 को वरिष्ठ अधिवक्ता कुँवर मृदुल राकेश जी का आकस्मिक निधन हो जाने पर गहरा दुःख प्रकट किया गया। यह शोक प्रस्ताव 2 मिनट का मौन धारण करके पारित किया गया तथा परम्पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्राप्त हो तथा शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वरिष्ठ अधिवक्ता कुँवर मृदुल राकेश जी का अंतिम संस्कार आज दिनाँक 19.08.2025 को समय-05:00 बजे भैंसाकुण्ड धाम लखनऊ में किया जायेगा।
अतः माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय से अनुरोध है कि बार के उक्त प्रस्ताव को समस्त अधीनस्थ सम्मानित न्यायिक अधिकारियों को सूचित करवाने का कष्ट करें।

