e-Notice
NOTICE
सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ
(पंजीकृत अन्र्तगत अधिनियम 33/1907-08) एवं बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सम्बद्धीकरण सं० 17/1984
12, October 2025 | 07:04 PM
Subject : आमसभा द्वारा पारित प्रस्ताव के अंतर्गत, गेट नं. 3 के पास स्थित पार्किंग स्थल पर बने नए अवैध निर्माणों को हटाने का निर्णय लिया गया था।
यह अधिवक्तागण को सूचित किया जाता है कि सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ की आमसभा द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार, गेट नं. 3 के पास स्थित पार्किंग स्थल पर बने नए अवैध निर्माणों को हटाए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी के अंतर्गत आज नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
हालांकि, अत्यंत खेदजनक एवं निंदनीय बात यह रही कि उक्त स्थल पर रोडवेज या अन्य उपद्रवी तत्वों द्वारा कुछ अन्य अधिवक्ताओं के चेंबरों को भी तोड़ दिया गया, जो इस कार्रवाई का भाग नहीं थे।
सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ की कार्यकारिणी इस घटनाक्रम की घोर निंदा करती है और प्रशासन से यह अपेक्षा करती है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
सभी अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि संयम बनाए रखें और संघ की एकता को सुदृढ़ करें।

