e-Notice
NOTICE
सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ
(पंजीकृत अन्र्तगत अधिनियम 33/1907-08) एवं बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सम्बद्धीकरण सं० 17/1984
12, October 2025 | 02:05 PM
Subject : डिजिटल वकालतनामा के शुभारंभ तथा माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती बबीता रानी जी के स्वागत एवं सम्मान समारोह
डिजिटल वकालतनामा का शुभारंभ एवं मा. न्यायमूर्ति श्रीमती बबीता रानी जी का स्वागत एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 03:00 बजे सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ के सभागार में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ जनपद की पूर्व जिला जज माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती बबीता रानी जी के उच्च न्यायालय, इलाहाबाद खण्डपीठ, लखनऊ में न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ग्रहण के उपरांत उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती बबीता रानी जी ने सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा विकसित “डिजिटल वकालतनामा” प्रणाली का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने बार और बेंच के बीच सामंजस्य की आवश्यकता पर बल देते हुए, बार एसोसिएशन द्वारा इस नवाचार की प्रशंसा की।
समारोह की अध्यक्षता सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ के अध्यक्ष श्री अखिलेश जायसवाल, एडवोकेट ने की तथा संचालन महामंत्री श्री अवनीश दीक्षित, एडवोकेट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, लखनऊ में सेवारत अपर सत्र न्यायाधीश, सी.बी.आई. (तृतीय) एवं प्रभारी न्यायाधीश, श्री विजेश कुमार सिंह को प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, मऊ पद पर नियुक्ति हेतु बधाई दी गई।
समारोह में लखनऊ के अनेक न्यायाधीशगण, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यकारिणी की ओर से माननीय न्यायमूर्ति को स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यकारिणी में उपस्थित गणमान्य पदाधिकारीगण:
- श्री प्रमोद कुमार पाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
- श्री आशीष कुमार शुक्ला, श्री सौरभ कुमार श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष - मध्य)
- श्री सौरभ कुमार वर्मा (उपाध्यक्ष - कनिष्ठ)
- श्री दीपक सिंह (कोषाध्यक्ष)
- श्री बृजेन्द्र कुमार तिवारी, श्री नरेन्द्र सिंह यादव, श्री सैफी मिर्जा हसन (संयुक्त मंत्री)
- श्री सुरेश चन्द्र, श्रीमती रुचि श्रीवास्तव, श्री आनन्द कुमार शुक्ला, श्री विष्णु कुमार चौधरी, श्री दिनेश कुमार पाण्डेय, श्री सहदेव सिंह (वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य)
- श्रीमती नीलू वर्मा, श्री जीवन लाल यादव, श्रीमती रानी कुमारी रावत, श्री दिव्यांश अवस्थी, श्री करन गुप्ता, श्री मयंक शुक्ला (कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य)
लखनऊ बार एसोसिएशन से
- महामंत्री श्री बृजभान सिंह “भानू”
- संयुक्त मंत्री (प्रशासन) श्री नरेन्द्र शुक्ला
- वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अंजली कटियार भी उपस्थित रहीं।
समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
( सैफी मिर्जा हसन )
संयुक्त मंत्री (प्रकाशन)
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ

